सृजना एवं संवाद साहित्य सभा की ओर से 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित करते हुए सृजना एवं संवाद साहित्य सभा की ओर से पंजाब की 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर अपनी विशेष पहचान बनाई है।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में सभी सम्मानित महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोगा जिले की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कई प्रशासनिक और राजनीतिक हस्तियां भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और प्रेरणा से भरपूर रहा, जहां महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की गई।

 

इस अवसर पर समारोह में पहुंचे अध्यापक जसमीत कौर ,डॉक्टर सृष्टि ने बताया कि सृजना एवं संवाद साहित्य सभा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। आज उन्हें इस मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उन्हें उचित सम्मान दिया जाना चाहिए।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक डॉ. सरबजीत कौर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपनी विशेष पहचान बनाई है। साथ ही, अन्य महिलाओं को भी प्रेरित और उत्साहित करना इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पंजाब के हर जिले से महिलाएं शामिल हुईं और लगभग 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *