आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के बी.फार्म के विद्यार्थियों की प्लेसमेंट हुई

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कॉलेज आफ फार्मेसी के बी.फार्म के विद्यार्थी अमनवीर सिंह का मैकमिलन फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में मेडिकल सेल्स ऑफिसर तथा तिरुपति बालाजी सुमन का रेवेनभेल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेनी बिजनेस डेवलपमेंट के पद पर नौकरी हेतु चयन हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्लेसमेंट ऑफिसर डा. अमनदीप सिंह व फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे ने बताया कि फार्म.डी. में अध्ययनरत छात्रों का चयन फाइनल वर्ष के दौरान शत प्रतिशत हो जाता है। यहां के छात्रों के चौमुखी विकास के लिए उच्च कोटि की टीचिंग लर्निंग के साथ-साथ यहां की प्लेसमेंट सैल लगातार छात्रों को ट्रेनिंग एवं कंपनियों, अस्पताल के साथ-साथ तालमेल रखती हैं, ताकि छात्रों का चयन समय पर हो सके। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डीन एग्जामीनेशन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डीन स्टूडेंट डा.जी.एस.शर्मा एवं समूह फैकल्टी ने प्लेसमेंट में चयनित विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *