राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन रजिः 127 की बैठक राकेश गोयल के निवास स्थान पर चेयरमैन मोहन लाल गोयल व अध्यक्ष राकेश गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक को संबोिधत करते चेयरमैन मोहन लाल गोयल व अध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी मां भगवती का 30 वां वार्षिक जागरण 29 अगस्त को पुरानी दाना मंडी में करवाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक अपने भजनों से मां भक्तों को निहाल करेंगे l इस दौरान मां भगवती का सुंदर दरबार, पंडाल की शोभा आकषर्ण का केन्द्र रहेगी। उन्होंने कहा कि जागरण की तैयारियों हेतु पदाधिकारियों की ड्यूटियां नियुक्त कर दी गई है। इस मीटिंग में वाइस चेयरमैन प्रदीप कुमार काका, सचिव रमन बब्बर, कैशियर दिनेश जिंदल, महेश गोयल, वेद गर्ग, गौरव जैन, रोहित जिंदल, पुनीत जिंदल, गगनदीप मित्तल, कृष्ण तायल आदि सदस्य मौजूद थे।

