चंडीगढ़ धमाके के विरोध में मोगा में भाजपा का जोरदार रोष मार्च

voice punjabtime
3 Min Read

 

मोगा। चंडीगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर हुए धमाके के विरोध में जिला भाजपा ने मोगा में जोरदार रोष मार्च निकाला। यह मार्च शहीदी पार्क से शुरू होकर प्रताप रोड, चैंबर रोड और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र से गुजरता हुआ निकला। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काली झंडियां लेकर घटना के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि यह प्रदर्शन पंजाब के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशों में बैठी कुछ ताकतें पंजाब का माहौल खराब करने और प्रदेश की शांति एवं भाईचारे में दरार डालने की साजिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के हर नागरिक को इन ताकतों को पहचानना होगा और उनके मंसूबों को नाकाम करना होगा।

डॉ. हरजोत कमल ने पंजाब सरकार पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज विदेशी ताकतें इसलिए हावी हो रही हैं क्योंकि राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार अब तक की सबसे कमजोर सरकार साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके चलते शरारती तत्व बेखौफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के भाईचारे और शांति को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों पर सरकार अंकुश लगाने में नाकाम रही है, यही वजह है कि ये तत्व लगातार सक्रिय होते जा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए, तो पार्टी आने वाले समय में और बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीमांत गर्ग, पूर्व अध्यक्ष विनय शर्मा, मुख्तियार सिंह एस.पी., राजपाल ठाकुर, शमशेर सिंह कैला (जिला जनरल सचिव), सरदूल सिंह कंग, राहुल गर्ग, विक्की सितारा, गीता आर्या, कमलजीत कौर ढल्लेके, सतिंदरप्रीत सिंह, गुरवीर सिंह, सोनू अरोड़ा, प्रोमिला मेनाराय, अनिल बंसल, मनिंदर कौर सल्हीणा, गुरमेल सिंह सरां, भूपिंदर हैप्पी, अमित गुप्ता, उमकांत राय, दीपक तलवाड़, चमन लाल, जज सिंह, अमरीक सिंह (सर्कल प्रधान), रुद्र शर्मा, लाला तायल, कशिश धमीजा, जसपाल सिंह औलख, निर्मल सिंह लंढेके, अर्जुन कुमार, धीरज कुमार धीरा, हेमंत सूद, काउंसलर कुलविंदर कौर, अमनदीप कौर लंढेके, प्रदीप सिंह, संजीव

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *