मोगा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की ओर से 4 अप्रैल को मोगा की अनाज मंडी में होने वाली रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान के विचार सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा विधानसभा क्षेत्र का हर नेता और वालंटियर 4 अप्रैल शनिवार को होने वाली रैली को सफल बनाने में जुटा हुआ है। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले जो भी वादे किए थे, वे सभी पूरे कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक जल्द ही पंजाब की महिलाओं के खातों में 1500 रुपये और 1000 रुपये आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बैठने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास अब कोई ऐसा मुद्दा नहीं बचा है, जिस पर वे मुख्यमंत्री भगवंत मान से आँख मिलाकर बात कर सकें। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे कल मोगा में होने वाली रैली में भारी संख्या में शामिल हों। इस मौके पर मार्केट कमेटी मोगा के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष प्रेम चंद चक्की वाले, राजनीतिक सचिव दविंदर तिवाड़ी के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी व वालंटियर मौजूद थे।

