आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एंड रिसर्च कैंपस-2 के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने जमाई धाक

voice punjabtime
3 Min Read

) आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एंड रिसर्च, जो कि महाराजा रणजीत सिंह तकनीकी विश्वविद्यालय बठिंडा के द्वारा मान्यता प्राप्त हैं, का हाल ही में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने धाक जमाते हुए संस्था व अपने माता-पिता के नाम को गौरवान्वित किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए कालेज के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने बताया कि बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर में एनालिसिस को छोड़कर 85 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। इसी तरह तृतीय सेमेस्टर का नतीजा 85 प्रतिशत एवं पांचवें सेमेस्टर का नतीजा 87 प्रतिशत रहा। यह बताने योग्य है कि ओवरऑल परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत से ऊपर रहा, जिसमें से हर सेमेस्टर में 10 से अधिक ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनका सी.जी.पी.ए 9 से अधिक हैं एवं कई छात्र विश्वविद्यालय की रैंकिंग में स्थान हासिल करेंगे। वाइस प्रिंसिपल डा. शम्मी जिंदल ने बताया कि यहां की फैकल्टी छात्रों के लिए लगातार दिन-रात मेहनत करती है एवं नई तकनीकी का उपयोग करके व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं। मैनेजमेंट की ओर से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं रिसर्च के लिए समस्त सुविधाएं मुहैया की जा रही है। प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने बताया कि बी.फार्म पांचवें सेमेस्टर में कमलप्रीत कौर ने 9.23, पियूषा ने 9.23, वंदना ने 9.08, तृतीय सेमेस्टर में स्वाती ने 9.08, अर्शप्रीत कौर ने 8.92, पूर्वी ने 8.92, प्रथम सेमेस्टर में सरवेश जैन ने 8.86 , अमनदीप कौर ने 8.63, शिवा ने 8.59 एस.जी.पी.ए ( सेमेस्टर ग्रेट प्वाइंट एवरेज) ग्रेड हासिल किए। इसके अलावा बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर में सानवी संवार ने 8.55,माधवी भैंवी ने 8.53, नवजोत कौर ने 8.52, रणवीर कौर ने 8.38, रमनजीत कौर ने 8.33, जोबनप्रीत सिंह, स्नेहा कपूर ने 8.31 ग्रेड हासिल किए। इसी तरह बी.फार्म पांचवें सेमेस्टर की छात्रा आरव ठाकुर 8.54, आसमा ओयास अहमद ने 8.92, एकमप्रीत सिंह ने 8.77, ज्योति शरण ने 8.77, कल्पना सिंह ने 8.54, मनिंदर कौर ने 8.31, एम.डी.आजाद 8.38, एम.डी. मुदसिर आलम 8.92, राहुल कुमार 8.46, सागर मलिक ने 8.46, सुधीर कुमार 8.92, विशाल देय 8.62 ग्रेड हासिल किए। इसी तरह तृतीय सेमेस्टर में आदित्य ठाकुर ने 8.33, अनंतप्रीत कौर ने 8.58, आयूष सोहाल ने 8.33, चिराग गोयल ने 8.67, दिव्यांश हजरिया 8.58, हिमांशी 8.42, जसप्रीत कौर ने 8.33, कंचन शर्मा ने 8.33, कशिश रावत के 8.58, खुशप्रीत कौर ने 8.25, मनजोत कौर ने 8.33, नंदनी ने 8.58, नवरीत कौर ने 8.42., निकिता राय ने 8.33, रिदम प्रीत कौर ने 8.50, रितिका रानी ने 8.58, सिमरनप्रीत कौर ने 8.58, तनवीर कौर ने 8.25, यशनीत कौर ने 8.67 ग्रेड हासिल किए। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एंड रिसर्च के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, वाइस प्रिंसिपल डा. शम्मी जिंदल एवं फैकल्टी ने छात्रों के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण होने पर शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *