राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के फार्म.डी. विभाग की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फऱीदकोट में आम लोगों के साथ संपर्क कर निम्न बीमारियों के बारे में बताया। उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, हृदय संबंधित बीमारियां, स्क्रीन हेल्थ, आंखों की बीमारियां, एलकोहल के दुष्प्रभाव आदि के पफलेंट बनाकर लोगों में वितरित किए गए। फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संस्था के द्वारा संस्थान के साथ-साथ बाबा फरीद यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च फरीदकोट में डा. पूजा चावला, विनय चावला, डा. संदीप गोयल, डा. राकेश चावला, डा. विकास चावला, संस्थान के डा.जी.डी.गुप्ता डायरेक्टर, डा.आऱ.के.नारंग प्रिंसिपल आई.एस.एफ.सी.पी.आर, डा. बालक दास, डीन एग्जामीनेशन जसप्रीत इन्द्र सिंह आदि ने जागरूकता पफलेंट रिलीज किया। यह एक्टीविटी बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के फार्मेसी कालेज के साथ समझौते के तहत संयुक्त रूप से समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए मिलकर आयोजित की गई। डा. विनय चावला ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधि आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी व बाबा फरीद यूनिवर्सिटी का फार्मेसी विभाग समाज के लिए नियमित रूप से आयोजित करता रहेगा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के कोआडीनेटर डा. माधव द्विवेदी ने सभी का धन्यवाद किया।

