राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.,कालेज आफ फार्मेसी में अध्ययनरत फार्म.डी. के दो छात्रों का प्लेसमेंट नौकरियों के लिए हुआ। प्लेसमेंट आफिसर डा. अमनदीप सिंह व फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे ने बताया कि फार्म.डी. के छात्र शुभम कुमार का हिमाचल प्रदेश में एकेडमिक तथा प्रशनजीत राय का बेस्ट बंगाल की इंडेस हेल्थ रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी हेतु चयन हुआ। उऩ्होंने कहा कि संस्था में अध्ययनरत फाइनल वर्ष के छात्रों का चयन लगभग शिक्षण के दौरान ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों, अस्पताल में हो जाता है। शिक्षकों एवं प्लेसमेंट सेल के द्वारा छात्रों को लगातार उन्नत बनाने के लिए वेबिनार, सेमिनार एवं गेस्ट लेक्चर का लगातार आयोजन किया जाता है। चयनित छात्रों, प्लेसमेंट आफिसर डा. अमनदीप सिंह एवं फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे को संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग एवं समूह फैकल्टी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

