मोगा जिले के तीन निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा के नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, मोगा, एसएफसी स्कूल मोगा , वेस्ट प्वाइंट स्कूल मोगा को एक
एक धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई, जिसमें स्कूलों को दोपहर 1.10 मिनट पर स्कूल को बॉम्ब से उड़ा दिया जाएगा। इस मामले में जानकारी देते हुए नारायणा ई-टेक्नो स्कूल के प्रिंसिपल नीना सिंह ने बताया कि आज सिंह स्कूल के सुबह 8.20असम्बली के बाद जब हमने ऑफिस आकर पीसी खोला तो पहला इमेल यही आया स्कूल को बॉम्ब से उड़ा दिया जाएगा हमने तुरंद हमारे स्कूल के मैनेजमेंट और जिला प्रशासन को सूचित किया साथ ही स्कूल में करीब 330 बच्चे थे तुरंद अनाउंसमेंट करके सभी के पेरेंट को इनफॉर्म करके सारे बच्चों को सेफ घर भेज दिया गया । पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम निरोधक टीमों को मौके पर भेज कर स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की और स्कूल को सेफ घोषित किया। उन्होंने बताया कि मोगा में तीन स्कूल को एक ही ईमेल से आया मैसेज।हमारे नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, मोगा, एसएफसी स्कूल मोगा , वेस्ट प्वाइंट स्कूल मोगा को आया। तीनों स्कूलों को एक ही ईमेल से धमकी भेजी गई थी। ईमेल में यह भी लिखा गया था कि बम के जरिए स्कूल को उड़ाया जाएगा और इसमें खालिस्तान से जुड़ा संदर्भ भी दिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी
हैं।

