गत दिवस वृंदावन में नाव के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के चलते जहां जगराओं व लुधियाना के लोगों की मृत्यु होने के साथ मोगा के गुरु रामदास नगर निवासी सपना हंस की मौत हो गई थीं, जिनके निवास स्थान पर आज मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पहुंचकर परिवार के साथ दुख सांझा किया। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि यह हादसा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं तथा हम परमात्मा के आगे अरदास करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि सपना हंस एक बहुत ही नेक दिल व धार्मिक स्वभाव की थीं, जो हर समय समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर शिरकत करती थीं। उन्होंने कहा कि सपना हंस के परिवार के साथ पंजाब सरकार व और वे हर समय खड़े हैं।

