वृंदावन हादसे में मृतक सपना हंस के परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंचे अमृता बडिंग और मालविका सूद 

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

बीते दिन वृंदावन में हुए दर्दनाक हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें मोगा की रहने वाली सपना हंस भी शामिल थीं। इस दुखद घटना के बाद पूरे मोगा शहर में शोक की लहर है। सपना हंस का अंतिम संस्कार उनके बेटे के विदेश से वापस आने के बाद बुधवार को किया जाएगा।

मृतक के परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग की धर्मपत्नी अमृता वडिंग तथा मोगा से हल्का इंचार्ज मालविका सूद उनके घर पहुंचे। इस मौके पर अमृता वेडिंग और मालविका सूद ने कहा कि यह घटना पूरे पंजाब के लिए बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर लाखों श्रद्धालु जाते हैं, ऐसे में वहां की सरकारों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं को यमुना पार करवाने वाली नावों में न तो पर्याप्त सुरक्षा जैकेट उपलब्ध थीं और न ही प्रशासन द्वारा यात्रियों की संख्या पर कोई निगरानी रखी जा रही थी। उन्होंने मांग की कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं मालविका सूद ने कहा कि मोगा ने एक ऐसी महिला को खो दिया है, जिसके परिवार ने समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया

है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *