टी.एल.एफ. स्कूल के 10 वीं कक्षा के नतीजों में विद्यार्थियों ने जमाई धाक : चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग

voice punjabtime
3 Min Read

सी.बी.एस.ई. की ओर से घोषित किए गए 10 वीं के परीक्षा परिणामों में द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) के विद्यार्थियों ने धाक जमाते हुए स्कूल व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने बताया कि इस परीक्षा में अमृतपाल कौर ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। ध्रुव मोंगा (97.2%), एंजल (97%), तान्या (96.8%) और मनीत (96.4%) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर अपनी जगह बनाई। उन्होंने कहा कि अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अनंतदीप (95.8%), शौर्य (95.8%), शाइन चावला (94.8%), नवनीत (93.2%), चेस्टा (93.4%), एकमजीत (93.6%), रोहित शर्मा (92.6%), स्मायरा (91.8%), लोविश अरोड़ा (90.6%), आरव (89%), कुशदीप (89.8%), हर्सिमरन कौर (88.4%), सेजल पासी (TLF) (87%), नमन (86.8%), मान्या (86.8%), गुरजोत कौर (86%), करुणेश प्रभाकर (85.6%), गुरशान सिंह बराड़ (85.2%), सुखनीत (85.4%), रिदम (85.4%), उदेवीर नरंग (84.8%), मनवदीप सिंह (84.8%), हिमांशी बंसल (84.2%), अर्शमीत कौर खोसा (83.2%), हरविंदर सिंह गिल (83.2%), जगतश्वर सिंह (82.8%), अभयजीत सिंह चांदी (82.4%) और अभयजीत सिंह (82.4%) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त किए हैं।इसके अलावा छात्रा तान्या गर्ग ने मैथ में 100, पंजाबी में 100, सोशल स्टडी में 100, अमृतपाल कौर ने मैथ में 100, जगतेश्वर ने पंजाबी में 100, अंजलने इंगलिश में 100, पंजाबी में 100, समायरा सूद ने पंजाबी में 100, रोहित शर्मा ने पंजाबी में 100, साहिब में पंजाबी में 100 में से 100 अंक हासिल किए। इसके अतिरिक्त छात्रों ने सभी विषयों में प्रभावशाली प्रदर्शन दर्शाया है, जिसमें छात्रों ने ए-1 ग्रेड तथा ए-2 ग्रेड अर्जित करके स्कूल को गौरवान्वित किया है। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग, ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व स्कूल के मेहनती अध्यापकों को स्कूल के शानदार नतीजा आने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस कामयाबी पर खुशी प्रकट करते हुए जानकारी दी कि स्कूल द्वारा परीक्षा से दो माह पूर्व छात्रों को रोड मैप के आार पर योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया था। जिसके चलते छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि दसवीं कक्षा का नतीजा प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि दसवीं कक्षा के बाद ही विद्यार्थी अपने सपनों के अनुसार अपनी आगे की पढ़ाई का चयन करता है, ताकि अपने मनपसंद क्षेत्र में तरक्की करके एक उज्जवल भविष्य बना सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *