आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के बी.फार्म फाइनल वर्ष के छात्रों ने किया फार्मास्यूटिकल कंपनी का भ्रमण

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के बी.फार्म फाइनल वर्ष के छात्रों ने फार्मास्यूटिकल कंपनी का भ्रमण किया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार बी.फार्म फाइनल वर्ष के छात्रों ने एरीपोलिस बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान टूर कोआडिनेटर अमित शर्मा एवं चरणजीत सिंह ने बताया कि एरीपोलिस बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने कंपनी का भ्रमण करवाया। इस दौरान छात्रों ने सोलिड डोजिज फोम, क्वालिटी कंट्रोल यूनिट, टेस्टिंग यूनिट, स्टोर मैनेजमेंट के साथ-साथ फार्मास्यूटिकल कंपनी में डोजिज फोम को बनाने व उसकी मशीनरी का पूरी जानकारी हासिल की। इस दौरान छात्रों ने तकनीकी प्रश्न पूछे, जिसका बहुत ही तकनीकी रूप से संतुष्टि पूर्ण जबाव प्राप्त हुआ। इस प्रकार के टूर आई.एस.एफ.कालेज आफ फामेर्सी लगातार बी.फार्म के छात्रों को करवाना है, ताकि छात्रों में एकेडमिक के साथ-साथ जब वह इंडस्ट्री में कार्य करने जाए तो वहां की कार्यशैली को समझ सके व एकेडमिक के दौरान इस प्रकार के शैक्षणिक टूर करने से तकनीकी जानकारी व प्लेसमेंट में काफी मदद मिलती है। इस टूर के सफल आयोजन पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा. मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डीन एग्जामिनेशन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.जी.एस.शर्मा व अन्य फैकल्टी स्टाफ ने शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *