शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर स्कूल में विश्व विरासत दिवस मनाया गया। स्कूल में आयोजित प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक विरासत पर भाषण प्रस्तुत किए। इस मौके पर छात्रों ने प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारकों के पोस्टर बनाए और उन्हें बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यार्थियों हमारी विरासत हमारा गौरव जैसे विषय पर कोलाज बनाए गए। छात्रों ने अपनी विरासतों को बचाने और उसकी रक्षा करने की शपथ ली। ऐसी गतिविधियों का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि यह विरासत मानवता की साझा संपत्ति है और उन्हें सहेजना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा किए गए इस प्रयास को देखकर मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

