मोगा शहर के वार्ड नंबर-5 में शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर इन्द्रजीत सिंह सिद्धू, हरजीत सिंह सिद्धू, प्रीतम सिंह, मनप्रीत सिंह मन्ना, मनजिंदर सिंह, दविंदर गरचा, जग्गा सिंह, रंजीत सिंह, विजय कुमार अपने सैकड़ों साथियों सहित आम आादमी पार्टी में शामिल हुए, जिनको हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने सिरोपा डालकर आप पार्टी में स्वागत करते सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों को बनता मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी हमेशा लोगों की भलाई व विकास के लिए प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि शामिल हुए लोगों के भरोसे तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों पर बढ़ रहे विश्वास को दर्शाता है। हम सभी मिलकर अपने इलाके के सर्वपक्षीय विकास व लोक सेवा के लिए निरंतर काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार की नीतियों से खुश होकर आज हर वर्ग आम आदमी पार्टी की नीतियों के साथ धड़ाधड़ जुड़ रहा है। इस मौके पर शामिल हुए परिवारों ने कहा कि जो उन्हें मान सम्मान हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा दिया गया है वह कभी भूला नहीं पाएंगे और पार्टी की गतिविधियों को घर-घर पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर जोन इंचार्ज अनिल शर्मा, तेजेन्द्र बराड़, जगदीश शर्मा संगठन इंचार्ज, विक्की दौधरिया, पिंटू कुमार के अलावा पार्टी नेता, वालंटियर मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

