शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था डॉ. सैफुद्दीन किचलू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सी.बी.एस.ई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। इस वर्ष 20 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए, 30 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, वहीं पच्चीस प्रतिशत विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की इस निरंतर सफलता के पीछे उसकी 37 वर्षों की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा रही है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संस्थान पिछले37 वर्षों से लगातार सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है, जो इसकी मजबूत शैक्षणिक नींव, अनुभवी शिक्षकों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।
इस वर्ष की परीक्षा में एक और विशेष उपलब्धि यह रही कि अनेक विद्यार्थियों ने विषयवार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी जैसे प्रमुख विषयों में 97 प्रतिशत, 98 प्रतिशत एवं शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित अभ्यास और शिक्षकों के सशक्त मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष उदाहरण है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक भव्य फेलिसिटेशन सेरेमनी (सम्मान समारोह) का आयोजन किया गया। समारोह में मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों व गुरुजनों का मुंह मीठा कराकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के 37वें बैच की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय पिछले 37 वर्षों से उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। विद्यालय की डायरेक्टर सुनीता गर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और शिक्षकों के सशक्त मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग को भी इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक के संयुक्त प्रयासों से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। फेलिसिटेशन सेरेमनी के दौरान चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग व डायरेक्टर सुनीता गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति में सभी मेरिट विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के 37 वें बैच की यह प्रभावशाली सफलता न केवल संस्थान के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग को देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प दोहराया।

