जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

voice punjabtime
2 Min Read

 

जालंधर। जालंधर के चुनमुन मॉल के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय जसविंदर सिंह निवासी नत्थूचाहल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बस और बाइक दोनों चुनमुन मॉल की ओर से बस स्टैंड की दिशा में जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन चौक पार कर रहे थे, अचानक जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस नंबर पीबी 04 एए ने बाइक नंबर पीबी 09 क्यू 1716 को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस व बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। रोडवेज विभाग का अधिकारी भी मौके पर पहुंच गया है और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *