अनमोल वैल्फेयर क्लब 30 अप्रैल को मां चिंतपूर्णी के जन्मोत्सव पर लालचंद धर्मशाला में करवाएगी मां भगवती की चौकी : राजेश अरोड़ा

voice punjabtime
2 Min Read

मोगा शहर में हमेशा धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर कार्य करने वाली अनमोल वेलफेयर क्लब मोगा सिटी की बैठक अध्यक्ष राजेश अरोड़ा की अगुवाई में भारत माता मंदिर के ऊपर वाले हाल में संपन्न हुई। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, चेयरमैन सुरिंदर कुमार तायल पिंटू, सचिव विवेक मजीठिया, कैशियर एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, प्रलाद कालड़ा, गौरव जिंदल, रमिकांत जैन, अक्षय गुलाटी, राघव गुप्ता, सन्नी कपूर, दीपक शार्मा, मानव कालड़ा, िप्रंस गाबा, राहुल ग्रोवर, अजय मोंगा, चमन लाल मित्तल, गगन मित्तल, कपिल कपूर, राजेश धीमान काकू, हरप्रीत सिंह, मोहित कोछड़, जगचचनन सिंह जग्गी, साहिल अरोड़ा आदि पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विगत दिवस क्लब द्वारा करवाए गए सामूहिक कन्यादान समागम में शहर निवासियों व क्लब के सदस्यों द्वारा दिए गए पूर्ण सहयोग से संपूर्ण होने पर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा 30 अप्रैल को मां चिंतपूर्णी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को सांय आठ से 11 बजे तक मां भगवती की चौकी का आयोजन लालचंद धर्मशाला 9 न्यू टाउन में किया जाएगा। जिसमें भजन गायकों द्वारा मां चिंतपूर्णी जी का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी के जन्मोत्सव को मनाने को लेकर पदाधिकारियों की ड्यूटियां नियुक्त कर दी गई है और क्लब के सदस्यों में समागम को लेकर भारी उत्साह पाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *