मोगा पुलिस ने XUV कार सवार दो व्यक्ति को 59 किलो डोडा चूरा पोस्त सहित किए गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

मोगा सदर पुलिस ने नशे के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए XUV कार सवार दो व्यक्ति को 59 किलो डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार की हे। इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी मोगा की टीम की अगुवाई में एएसआई चरणजीत कौर ने खास मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एम.पी. बस्ती लंडेके के सुनसान इलाके में एक काले रंग की महिंद्रा XUV गाड़ी नंबर PB11-DH-0962 को शक के आधार पर रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 59 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद हुई हे गाड़ी में सवार दो युवकों की पहचान विक्की राम निवासी मंडी गोबिंदगढ़ तथा विशाल पांडे निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी विक्की राम के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *