आज मोगा के सरकारी प्राइमरी स्कूल) दत्त रोड में नैस्ले इंडिया लिमिटेड की एक उच्च स्तरीय टीम द्वारा विशेष दौरा किया गया

voice punjabtime
2 Min Read

 

आज मोगा के सरकारी प्राइमरी स्कूल) दत्त रोड में नैस्ले इंडिया लिमिटेड की एक उच्च स्तरीय टीम द्वारा विशेष दौरा किया गया, जिसके अन्तर्गत नेस्ले इंडिया के सी.एफ.ओ. मिस्टर एडुओराड मैक नैब, मोगा फैक्ट्री मैनेजर कमल माथुर , वित्तीय प्रमुख मनीष मदुगल , कार्पोरेट मामलों के प्रमुख हरविंदर सिंह और सी एस आर प्रमुख सुश्री अमन बजाज सहित एक बड़े परिशिष्ट मंडल के द्वारा स्कूल भ्रमण किया गया । स्कूल पहुँचने पर नैस्ले टीम का मार्केट कमेटी मोगा के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, हेड टीचर जसविंदर पाल कौर तथा शिक्षक टीम जिनमें परमजीत कौर, जसपाल कौर, अमनदीप कौर , शालु बांसल और हर्ष कुमार गोयल द्वारा सभी मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर नेस्ले इंडिया की टीम ने स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और स्कूल में कंप्यूटर लैब की स्थापना व अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डिजिटल शिक्षा की शुरुआत के लिए शिक्षकों को 10 लैपटॉप वितरित किए। इसके साथ ही नेस्ले टीम द्वारा विगत सत्र में शैक्षणिक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले दस मेधावी छात्रों को शिक्षण सहायक सामग्री भेंट कर सम्मानित भी किया गया, इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य वित्तीय अधिकारी एडुओराड मैक नैब द्वारा उपस्थित अध्यापकों और विद्यार्थियों को संबोधित भी किया गया । जबकि स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर अपनी कला का प्रदर्शन किया और आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया। स्कूल स्टाफ और हरजिंद्र सिंह रोड़े की तरफ से आए मेहमानों को दोशाला भेंट कर सम्मानित भी किया गया मंच संचालन अध्यापिका अमनदीप कौर द्वारा बाखूबी किया गया

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *