टी.एल.एफ. स्कूल में नए प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

voice punjabtime
2 Min Read

 

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल में नए प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए एक व्यापक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने ज्योति प्रज्वलित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों कों स्कूल की कार्यप्रणाली से परिचित कराना और बच्चों के सुचारु समायोजन को सुनिश्चित करना था। इस कार्यक्रम की शुरूआत प्रिंसिपल नीतू डांडी के स्वागत संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने विद्यालय की दृष्टि, शैक्षणिक ढांचा, मूल्यांकन प्रणाली तथा मूल्य आधारित शिक्षा पर विशेष जोर के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। इसके बाद डीन एकेडमिक रविंदर कौर ने एक विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षण पद्धतियों, क्लब गतिविधियों, खेलकूद तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई नई बस रूट अटेंडेंस प्रक्रिया के बारे में बताया। साथ ही अभिभावकों को स्कूल के नियमों, यूनिफॉर्म, अनुशासन और नियमित उपस्थिति से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसी के साथ-साथ विभिन्न कक्षाओं में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन भी किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सत्रवार प्रगति रिपोर्ट साझा की, सीखने में आई कमियों पर चर्चा की और घर पर सहयोग के लिए सुझाव दिए। विद्यार्थियों की नोटबुक, टेस्ट कॉपियां और रचनात्मक कार्य अभिभावकों को दिखाए गए। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ सहज संवाद सुनिश्चित करते हुए उनका फीडबैक भी दर्ज किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों ने भी स्कूल की पारदर्शी कार्यप्रणाली और सुव्यवस्थित दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त आयोजन टी.एल.एफ स्कूल की मजबूत स्कूल-घर साझेदारी और विद्यार्थियों की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर स्कूल का फैकल्टी स्टाफ, विद्यार्थी व उनके अभिभावक मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *