अमृतसर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, बड़ी मात्रा में लाहन बरामद

voice punjabtime
1 Min Read

 

अमृतसर। लगातार निकाली जा रही अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए आबकारी विभाग की ओर से बड़ी मात्रा में लहर बरामद की गई है। यह कार्रवाई आबकारी विभाग की ओर से पुलिस के साथ मिलकर भिंडी सैदा इलाके में की गई। टीम ने मिली सूचना के आधार पर गांव के अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली गई।

कार्रवाई के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए कई ड्रम बरामद किए गए। ये ड्रम तिरपाल से ढककर लावारिस जगहों पर दबाए गए थे, जिनमें अवैध कच्ची शराब (लाहन) भरी हुई थी।

जांच के दौरान टीम को करीब 9 ड्रम मिले, जिनसे कुल मिलाकर लगभग 11 हजार लीटर लाहन बरामद हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इस सामग्री का उपयोग अवैध तरीके से शराब तैयार करने के लिए किया जाना था।

आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर ही पूरी बरामद लाहन को नष्ट कर दिया, ताकि इसका उपयोग न हो सके। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *