आज कोटकपूरा रोड स्थित श्री सालासर धाम मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर के 1 व 2 मई को मनाए जा रहे 13 वें मूर्ति स्थापना दिवस का निमंत्रण कार्ड आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग को भेंट किया गया। इस मौके पर सालसर धाम मंदिर कमेटी के सदस्य राजीव बांसल, हर्ष बासंल, यकीन कुमार, राजीव टांगड़ी, हुकम चंद, प्रवीण गोयल, संजीव गुप्ता मौजूद थे। इस मौके पर सालासर धाम के सदस्यों ने कहा कि 13 वां मूर्ति स्थापना दिवस 2 मई को धूमधाम से मंदिर में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 1 मई को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी को समागम में शिरकत करने की अपील की। इस अवसर पर ट्रस्ट के कैशियर पवन अरोड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि हम श्री सालासर धाम जैसे पावन स्थल से जुड़े हैं। निमंत्रण पत्र वितरण के माध्यम से हम हर श्रद्धालु तक इस आयोजन का संदेश पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज में भक्ति, सेवा और एकता की भावना को मजबूत करना है। बालाजी महाराज की कृपा से यह महोत्सव अविस्मरणीय बनेगा। उन्होंने कहा कि1 मई को भव्य शोभा यात्रा एवं 2 मई को संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्री सालासर बाला जी चैरिटेबल सोसाइटी (रजि.), मोगा ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर परिवार सहित शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। इस मौके पर कमेटी के सदस्य मनदीप कड़वल,राजीव बंसल, यकीन कुमार, राजीव टाँगड़ी, पवन अरोड़ा, हर्ष बंसल वैभव सिंगला, अवतार सिंह, मनोज जायसवाल, परवीन गोयल, राजिंदर शर्मा, चमन लाल मदान, राकेश पलता ,नरेश खन्ना, सोनू छाबड़ा, संजीव कुमार, गौरव नागपाल एवं हुक्म चंद मौजूद थे।

