राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.,कालेज आफ फार्मेर्सी के एम.फार्म व बी.फार्म के 10 छात्रों का प्लेसमेंट नौकरियों के लिए हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए संस्था के प्लेसमेंट आफिसर डा. अमनदीप सिंह ने बताया कि एम.फार्म के श्रीमयी मित्रा, सिमरन कौर तथा बी.र्फाम के प्रकाश कुमार, सोहिल, अनमोलप्रीत सिंह, गुरीश बहल, आंचल, खुशी, नलिन कुमार, रिंपी शर्मा का मैनकाइंड प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी हेतु चयन हुआ। उन्होंने कहा कि संस्था में अध्ययनरत फाइनल वर्ष के छात्रों का चयन लगभग शिक्षण के दौरान ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों, अस्पताल में हो जाता है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों एवं प्लेसमेंट सेल के द्वारा छात्रों को लगातार उन्नत बनाने के लिए वेबिनार, सेमिनार एवं गेस्ट लेक्चर का लगातार आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर चयनित छात्रों, प्लेसमेंट आफिसर डा. अमनदीप सिंह को संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डीन एग्जामीनेशन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.जी.एस.शर्मा, आई.क्यू.ए.सी. के कोआडीनेटर डा.सिद्धार्थ मेहन, डा. गुरप्रीत सिंह एवं समूह फैकल्टी ने शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

