हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने वार्ड नंबर-10 बेदी नगर में 49 लाख रुपए की लागत से इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

voice punjabtime
2 Min Read

आज बेदी नगर वार्ड नंबर-10 में पार्षद विक्रमजीत सिंह घाती के प्रयासों से 49 लाख रुपए की लागत से इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के कार्य की शुरूआत हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व मेयर प्रवीण कुमार शर्मा द्वारा करवाई गई। इस मौके पर वार्ड निवासियों द्वारा हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व मेयर प्रवीण कुमार शर्मा का वार्ड में पहुंचकर विकास कार्यों का शुभारंभ करने पर उनको सम्मानित करते उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा शहर के वार्डों का सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से ग्रांट मंजूरी करवाकर मोगा शाहर के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है तथा किसी भी वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य जोरों पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी वार्ड निवासी को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उनके ध्यान में समस्याएं लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। इस मौके पर वार्ड निवासियों ने खुशी जाहिर करते कहा कि इस काम से इलाके की गलियां सुंदर और सुविधा जनक बनेंगी तथा आवाजाई भी आसानी होगी। इस मौके पर पार्षद विक्रमजीत सिंह घाती ने विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व मेयर प्रवीण शर्मा का विकास कार्यों के शुभारंभ करने के लिए धन्यवाद किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *