मोगा के गांव दुनेके में NH-105B के लिए मकान तोड़कर जमीन पर कब्जा, किसानों का विरोध, पुलिस ने लिया हिरासत में

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

पंजाब के मोगा जिले के गांव दुनेके में आज नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल हाईवे NH-105B के निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान हाईवे के दायरे में आने वाले मकानों को तोड़कर जमीन पर कब्जा लिया गया। कार्रवाई के समय एनएचएआई अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। जैसे ही मकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई, किसान यूनियन के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए रोष प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद प्रशासन ने जेसीबी (पीला पंजा) चलाकर मकानों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर मौजूद एनएचएआई अधिकारियों ने कैमरे के सामने बोलने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अदालत के आदेश के तहत की गई है। अधिकारियों के अनुसार, NH-105B के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा सरकारी दर से दोगुना तय किया गया था, लेकिन संबंधित लोगों ने अभी तक मुआवजा राशि प्राप्त नहीं की। इस संबंध में पहले ही नोटिस भी जारी किए जा चुके थे। वहीं, डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि NH-105B के लिए अधिग्रहित जमीन का कुछ हिस्सा अभी खाली करवाना बाकी था। आज जिला प्रशासन द्वारा, मोगा डीसी के निर्देश पर शेष जमीन पर कब्जा लिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *