आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग को मां भगवती के जागरण का किया निमंत्रण कार्ड भेंट

voice punjabtime
1 Min Read

मां भगवती का चौथा विशाल जागरण का आयोजन 23 मई शनिवार को वाल्मीमिक कालोनी मोगा में होगा। इस उपलक्ष्य में आज आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग को जागरण के आयोजकों द्वारा निमंत्रण कार्ड भेंट किया गया। इस मौके पर चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने कहा कि मां भगवती की कृपा से हर वर्ष बच्चे जागरण का आयोजन करवाते हैं, जो कि सराहनीय कदम है। उन्होंने जागरण में अपना हर संभव सहयोग दिया। इश मौके पर जागरण के सेवादार लव, प्रथम बोहत ने कहा कि हर वर्ष मोहल्ले के सभी बच्चों की ओर से मां शेरावाली का जागरण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मां भगवती के जागरण का गुणगान करने के लिए भजन गायक जग्गी गिल लुधियाना वाले,व हर्ष शर्मा भजन गायक मोगा वाले गुणगान करेंगे। इस मौके पर लव बौोत, अरविंश कुमार, प्रथम बोहत ,दिशू कुमार , राघव कुमार, नरेश बोहत प्रधान भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस मोगा मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *