टी.एल.एफ. स्कूल में शिक्षकों को सशक्त बनाने की दिशा में पहल के तहत रोबोटिक्स व स्टैम प्रशिक्षण का आयोजन

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल में शिक्षकों को सशक्त बनाने की दिशा में पहल के तहत रोबोटिक्स व स्टैम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कक्षाओं को आधुनिक तकनीक के अनुरूप बनाना और शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना है। यह कार्यक्रम कंप्यूटर विभाग द्वारा स्टेम्पीडियां के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें रोबोटिक्स विशेषज्ञ हिमांशु राणा ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को रळएट को मुख्य विषयों के साथ जोड़ने, मॉड्यूलर किट्स के उपयोग, सेंसर और सर्किटरी की समझ तथा ब्लॉक-आधारित प्रोग्रामिंग के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यशाला में शिक्षकों ने स्वयं रोबोटिक प्रोटोटाइप तैयार कर उन्हें प्रोग्राम करना भी सीखा। उन्होंने कहा कि इस सत्र का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को इनोवेशन मेंटर्स के रूप में विकसित करना है, ताकि वे विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किक सोच और प्रायोगिक सीखने को बढ़ावा दे सकें। चेयरमैन इंजी. जनेश गग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने स्कूल की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बताया कि आने वाले शैक्षणिक सत्र में इन स्टैम मॉड्यूल्स को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। इस मौके पर अध्यापक मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *