मोगा पुलिस में तैनात हवलदार राजेन्द्र पाल सिंह धल्लेके को बढ़िया सेवाओं के चलते उन्हें डी.जी.पी. डिस्क से एस.एस.पी. अजय गांधी द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर हवलदार राजेन्द्रपाल सिंह धल्लेके ने कहा कि जो उन्हें मान सम्मान डी.जी.पी.पंजाब व जिला पुलिस प्रमुख द्वारा दिया गया है वह सदैव उनके आभारी रहेंगे तथा पंजाब पुलिस में अपनी सेवाओं को बढ़िया ढंग से निभाते रहेंगे तथा उनका मुख्य उद्देश्य लोगों की सहायता करना है।

