मोगा में भाजपा का बड़ा सियासी धमाका, सैनी हुए भाजपा में शामिल

voice punjabtime
3 Min Read

 

मोगा। पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी लगातार अपना जनाधार मजबूत करती नजर आ रही है। इसी कड़ी में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव कृष्ण सैनी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

 

मोगा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृष्ण सैनी ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर डॉ. हरजोत कमल ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर और पार्टी का बैज लगाकर भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया।

 

इस मौके पर भूपिंदर कौर मोगा, हरजिंदर कौर बुघीपुरा, परमिंदर कौर मंगेवाला, सुनीता रानी मोगा, हरजिंदर सिंह लंढेके, किरनजीत कौर लंढेके, चरण कौर धल्लेके, सरबजीत कौर लंढेके, जसवीर सिंह मोगा, सुखविंदर सिंह रणियां और जगदीप कुमार दीपा मोगा भी शामिल हुए।

 

भाजपा में शामिल होने के बाद कृष्ण सैनी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की राष्ट्रहित की सोच से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को विकास, निवेश, रोजगार और मजबूत प्रशासन की आवश्यकता है, जिसे केवल भारतीय जनता पार्टी ही पूरा कर सकती है।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि पंजाब में तेजी से बदलते राजनीतिक हालात यह संकेत दे रहे हैं कि लोग अब पारंपरिक राजनीति से ऊब चुके हैं और विकास आधारित राजनीति की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब लंबे समय से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और नशे जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में राज्य को फिर से विकास और समृद्धि के रास्ते पर लाने के लिए मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट नीतियों की आवश्यकता है।

 

डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और इसी सोच के साथ भाजपा पंजाब में भी संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

 

उन्होंने विश्वास जताया कि कृष्ण सैनी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को अल्पसंख्यक वर्ग के बीच और मजबूती मिलेगी। वहीं कृष्ण सैनी ने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

कैप्शन: भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल पार्टी में नए शामिल हुए साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर शामिल करते हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *