डीएन मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया *मदर्स डे

voice punjabtime
2 Min Read

 

डीएन मॉडल स्कूल में मदर्स डे ( मातृत्व दिवस) बड़े ही उत्साह और भावनात्मक माहौल के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मॉन्ट-1(Mont 1 ) की सभी माताओं को विशेष रूप से अपने बच्चों की प्रस्तुतियाँ देखने के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और विभिन्न गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

बच्चों की शानदार प्रस्तुतियाँ देखकर उपस्थित माताएँ भावुक हो उठीं। अपने बच्चों को मंच पर आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रदर्शन करते देख पूरे वातावरण में खुशी और गर्व का भाव छा गया। छोटी-छोटी बच्चियों के आकर्षक और सुंदर परिधान कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे।

मदर्स डे के उपलक्ष्य में अभिभावकों को बच्चों के साथ जोड़ने और मां-बच्चे के रिश्ते को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

स्कूल के अध्यक्ष तुषार गोयल और मैनेजमेंट सदस्य अश्विनी शर्मा ‘ मट्टू ‘ तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियो.अविनाश गुप्ता और राकेश गांधी ने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएँ दीं। वहीं प्रिंसिपल श्री मती सोनिया कलसी ने मातृत्व दिवस के अवसर पर भावपूर्ण भाषण दिया तथा बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों और अभिभावकों के बीच आत्मीय संबंध को और अधिक मजबूत बनाते है तथा स्कूल अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *