मोगा पुलिस ने ऑडी कार में सवार चार नशा तस्कर को 1 किलो अफीम समेत किया गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा पुलिस ने नशा के खिलाफ करवाई करते हुए मोगा निहाल सिंह वाला पुलिस ने नाका बंदी करके चेकिंग के दोहरान एक ऑडी कार में सवार चार नशा तस्कर को 1 किलो अफीम समेत गिरफ्तार की हे। इस मामले में डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि निहाल सिंह वाला पुलिस ने बिलासपुर गांव के पुल के पास नाकाबंदी पर मौजूद थे। इसी दौरान बरनाला की ओर से आ रही एक काली ऑडी कार (नंबर PB 10 CR 9500) को शक के आधार पर रोका गया। कार को तलाशी के दौरान वाहन से 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। कार में सवार लवप्रीत सिंह (निवासी लुधियाना), गुरदीप सिंह (निवासी बरनाला), कुलदीप सिंह (निवासी लुधियाना) और दीपक भाटिया (निवासी लुधियाना) को मौके से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना निहाल सिंह वाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18/61/85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया। इस मामले की गहन जांच जारी है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना

था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *