मोगा में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

आम आदमी पार्टी द्वारा आज मोगा के मेन बस स्टैंड चौक पर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन पंजाब के कैबिनेट मंत्री संज़ीव अरोड़ा की प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। इस धरने में मोगा के सभी विधायक, पार्टी के जिला स्तर के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।।इस मौके पर पंजाब महिला विंग की प्रधान एवं मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरे देश में लोगों को डराने के लिए ED और CBI जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सांसदों को दबाव में लिया गया और अब विधायकों व मंत्रियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी बेबुनियाद है और पंजाब में इस तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पंजाब में भी अन्य राज्यों की तरह डर का माहौल बनाकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी इसका डटकर विरोध करेगी।

आज पूरे पंजाब में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए, जिनमें मोगा का प्रदर्शन भी शामिल रहा। AAP नेताओं ने केंद्र सरकार की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *