जय श्री रहे श्याम सेवा मंडल की ओर से आज प्रताप रोड पर कड़ी चावल का भंडारा लगाया गया। इस भंडारे मे विशेष तौर पर पहुंचे वार्ड 38 के पार्षद साहिल अरोड़ा ने राहगीरो को कड़ी चावल का भंडारा वितरित करते मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। पार्षद साहिल अरोड़ा ने कहा कि राहगीरो को भोजन खिलाना पुण्य का कार्य है ऐसे समाजिक कार्यो के लिए सभी को आगे आना चाहिए। मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट जय गोयल ने कहा की मंडल द्वारा भण्डारा लगाने का उद्देश्य राहगीरो को भरपेट भोजन खिलाना है। मंडल द्वारा श्रद्धालुओ को तीर्थ स्थलों कर दर्शन करवाने के लिए जल्द बस यात्रा भी लेकर जाई जाएगी। इस अवसर पर देवकरण मितल, प्रो. सुरेश बांसल, पार्षद साहिल अरोड़ा, हरिओम मितल,अश्वनी गुप्ता, सुशील मिढा, सौरभ गोयल, शिव टण्डन,अमन मदान, शुभम गुप्ता, मानक शाह बांसल, जतिंदर पुरी, दीपक गर्ग, हर्षित मितल, हैप्पी, ओम प्रकाश चावला, अक्षय गुलाटी,केवल बांसल, राजन गोयल,नीतिन जैन, दीपक गर्ग आदि उपस्थित थे।

