पंजाब की भगवंत मान सरकार की नहरी पानी प्रति सौंहदर्यता के चलते तथा कैबिनेट मंत्री वरिंदर कुमार गोयल के प्रयासों से मोगा हलके के गांव चोटियां खुर्द में 43 लाख रुपए की लागत से सिंचाई के लिए नहरी पानी रकबे की पाइपों के कार्य का शुभारंभ हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा अपने कर कमलों से करवाया गया। इससे पहले हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत व गांव निवासियों द्वारा सिरोपा देकर सम्मानित करते स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार नहरी पानी की सुविधा हर क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए गांवों में नई लाइनें डाली जा रही है। इस प्रोजेक्ट से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा सिंचाई के लिए पानी की कमी दूर होगी। इस मौके पर नंबरदार धर्मेन्द्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष राम सिंह जैलदार के अलावा भारी संख्या में पार्टी वर्कर मौजूद थे।

