मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ करवाई करते हुए मोगा सिटी पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार की हे। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना सिटी 1 के प्रभारी बरुण कुमार ने बताया कि मोगा सिटी पुलिस ने गस्त के दौरान खास मुखबिर से सूचना के सूचना मिली कि कबीर सिंह उर्फ शिवा निवासी मोहल्ला बेरिया वाला, सिटी मोगा, जो नशा बेचने का आदी है, मोगा के एम पी बस्ती आर्मी एरिया के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा है और हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके और उसके अन्य लिंक खंगाले जा
सकें।

