सरकारी स्कूल गोधेवाला की बिल्डिंग में एन.जी.ओ. द्वारा कम सुनने व बोलने वाले बच्चों के चलाए जा रहे स्कूल में किए जा रहे कार्य सराहनीय कदम : डा. राकेश अरोड़ा

voice punjabtime
2 Min Read

शहर के गोधेवाला स्थित सरकारी स्कूल की बिल्डिंग में एन.जी.ओ. की ओर से कम सुनने व कम बोलने वाले बच्चों के लिए चलाया जा रहा सराहनीय कदम है तथा इससे अन्यों को भी प्रेरणा लेकर आगे आना चाहिए। उक्त विचार डा. राकेश अरोड़ा ने स्कूल में प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, कूलर, बैटरी इनवेटर मुहैया करवाने के अवसर पर प्रकट किए। डा. राकेश अरोड़ा ने मोगा शहर के निवासियों से अपील की कि अगर कोई भी इस तरह का बच्चा आपकी नजर में आता है जो घर बैठा है उसको इस स्कूल में पढ़ने के लिए जरूर भेजे। यह स्कूल बिल्कुल फ्री बच्चों की सेवा कर रहा है। इस मौके पर स्कूल की देखरेख कर रही मीना शर्मा अध्यक्ष स्वाभीमान हैलपिंग हैंड, कमलजीत र्श्मा, प्रेम भूषण गुप्ता, अमरजीत सिंह जस्सल, वी.पी.सेठी, नरेन्द्रपाल सिंह तथा स्कूल स्टाफ ने कहा कि शहर निवासियों के सहयोग से बच्चों की पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले भी बच्चों के लिए बैडमिंटन किरट, कैरम बोर्ड का योगदान स्कूल में समाज सेवी बोबी व अन्यों द्वारा दिया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उनके नजर में कोई बच्चा नजर आता है तो तुरंत उसको स्कूल में लाए, जिसकी देखभाल व निशुल्क पढ़ाई करवाई जाती है। उन्होंने डा. राकेश अरोड़ा व उनकी टीम द्वारा स्कूल के निरीक्षण दौरान दिए गए सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर जसपाल सिंह, बोबी कंडा, कुलविंदर सिंह कपिल सूद, कुलविंदर सिंह तारेवाला आदि सदस्य मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *