युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत सब-डिवीजन धर्मकोट व थाना अजीतवाल क्षेत्र में 11 मुकदमे दर्ज, 20 आरोपी गिरफ्तार

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

CASO ऑपरेशन के दौरान सब-डिवीजन धर्मकोट व थाना अजीतवाल क्षेत्र के “ड्रग हॉट स्पॉट” इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान नशा और शराब संबंधी 3 मुकदमे दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 19 ग्राम हेरोइन, 13 डिब्बे प्रतिबंधित कैप्सूल/गोली, 32 नशीली गोलियां तथा 18 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। थाना धर्मकोट क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 14 हजार रुपये बरामद किए गए।

एसएसपी मोगा सरताज सिंह चहल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सब-डिवीजन धर्मकोट द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “पिंडों दे पहरेदार” मुहिम के तहत 05.05.2026 से 12.05.2026 तक कुल 11 ड्रग मामलों में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 24 ग्राम हेरोइन, 82 नशीली गोलियां, 1 डिब्बा नशीला पाउडर तथा 13 डिब्बे प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए।

➤ अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ 1 मुकदमा दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 60 लीटर लाहन और 18 लीटर देसी शराब बरामद की गई।

➤ इस दौरान 2 पीओ (भगोड़े) अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा आम जनता से नशा विरोधी मुहिम में सहयोग करने की अपील की गई है। नशों के दुष्प्रभावों के बारे में पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और मोहल्ला प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान 11 गांवों और शहरों में आम जनता के साथ बैठकें कर युवाओं को नशों के नुकसान के बारे में जागरूक किया गया तथा लोगों को नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके। नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। नशों के खिलाफ जंग जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *