डिप्टी कमिश्नर द्वारा जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की समीक्षा

voice punjabtime
2 Min Read

 

जिला मोगा में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए डिप्टी कमिश्नर श्री सागर सेतिया ने आज विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ बैठक की और सख्त निर्देश जारी किए।बैठक के दौरान शौचालय सुविधाएं उपलब्ध करवाने, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजनाओं को तैयार कर लागू करने तथा गोबरधन परियोजना संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को शौचालय निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने संबंधी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। साथ ही हर 15 दिन बाद प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए।उन्होंने लोगों को स्वच्छता और मजबूत संसाधन विकसित करने के प्रति जागरूक करने तथा जिला स्तर पर स्वच्छता के उच्च मानदंड स्थापित करने पर जोर दिया।इस अवसर पर नीरू गर्ग डीसीईओ, जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग के एक्सईएन समिंदर सिंह, बीडीपीओ मोगा सुखदीप सिंह, बीडीपीओ कृष्ण सिंह, बीडीपीओ कोट ईसे खां मैडम मनजीत कौर, पंचायत राज विभाग के एक्सईएन राजेश कौंसल, कृषि अधिकारी सुखराज कौर सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *