: श्री श्याम परिवार संघ पंजाब के चेयरमैन व समाज सेवी दिनेश गुप्ता व ज्वाइंट कैशियर सी.ए. विशाल मित्तल द्वारा आज एस.एस.पी. कार्यालय में मोगा जिले के नए आए एस.एस.पी.सरताज सिंह चाहल का बुके, दोशाला व स्मृति चिन्ह देकर उनका विशेष सम्मान किया। इस मौके पर एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल ने कहा कि श्री श्याम परिवार संघ पंजाब के चेयरमैन व समाज सेवी दिनेश गुप्ता द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्य सराहनीय कदम व प्रेरणास्त्रोत है तथा अन्य समाज सेवी क्लबों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जिला पुलिस की ओर से धार्मिक आयोजकों में हर संभव पुलिस सुरक्षा व अन्य योगदान का आाश्वासन दिलाया। उन्होेंने कहा कि ऐसी संस्थाएं जो पुलिस व आम लोगों के अच्छे वातावरण के लिए कड़ी बनती है इससे पुलिस व लोगों को एक दूसरे के प्रति मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सेवा के लिए ही कार्य करती है तथा लोगों के सहयोग से पुलिस मुलाजिमों का मनोबल ऊंचा होता है तथा वह और उत्साह से कार्य करते हैं। इस मौके पर श्री श्याम परिवार संघ पंजाब के चेयरमैन व समाज सेवी दिनेश गुप्ता ने कहा कि श्री श्याम परिवार संघ पंजाब का मुख्य उद्देश्य मानवता की भलाई के कार्य करना है तथा समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उन्होनें कहा कि श्री श्याम परिवार संघ पंजाब द्वारा 150 रिफलैक्टर कोट ट्रैफिक मुलाजिमों को भेंट करने के साथ-साथ एस.एस.पी. कार्यालय के नजदीक आने वाले लोग व मुलाजिमों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से ठंडे पानी के लिए आर.ओ. वाटर कूलर भेंट करने सहित कोविड के दौरान 600 फेस सेफ्टी शील्ड तथा 600 फेस मास्क वितरण करने समेत 150 पी.पी.टी. किट सिविल अस्पताल में वितरण, मास्क सैनीटाइजर, 610 परिवारों को राशन की किटें, 35 हजार परिवारों को सुबह व सांय का हाईजैनिक पैकिंग में भोजन भी वितरित किया जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि श्री श्याम परिवार संघ पंजाब द्वारा अपने समाज सेवा के कार्यइसी तरह निरंतर जारी रहेंगे।

