अनुप्रीत कौर रंधावा गुरदासपुर में एस.डी.एम. की सेवा निभा रहीं थीं, जिन्हें आज सुबह 7 बजे पट्टी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। एकत्रित जानकारी के अनुसार इस मामले को जम्मू-कश्मीर–राजस्थान हाईवे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन में हुए गबन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में अनुप्रीत कौर रंधावा पर 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन का केस चल रहा था। सूत्रों के अनुसार इसी मामले में एस.डी.एम. अनुप्रीत कौर रंधावा को पट्टी में पुलिस द्वारा सुबह उनके सरकारी घर से हिरासत में लिया गया है।
बता दे कि गुरदासपुर से कांग्रास के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने भी जिला परिषद चुनावों के दौरान एस.डी.एम. अनुप्रीत कौर पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों का मुद्दा उठाया था।

