मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक हफ्ते में 22 मामले दर्ज, 30 आरोपी गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पिछले एक हफ्ते में बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 मामले दर्ज कर 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरताज सिंह चहल ने बताया कि जिला पुलिस मोगा ने 9 मई 2026 से 15 मई 2026 के बीच विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 237 ग्राम हेरोइन, 552 नशीली गोलियां और 22 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। इसके अलावा अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ 4 मामले दर्ज किए गए और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 180 लीटर लाहन, 171 लीटर कॉन्ट्रैक्ट शराब और 37.5 लीटर अवैध शराब भी बरामद की।

चोरी के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 हजार रुपये बरामद किए। वहीं 3 पीओ (भगोड़े) आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

मोगा पुलिस का कहना है कि जिले में नशे और अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *