विगत दिवस चंडीगढ़ के 17 सेक्टर में रेडबुल कंपनी द्वारा 3-3 हाफ कोर्ट अल इंडिया चैलेंज कप आयोजित किया गया। जिसमें मोगा के डी.एम.कालेज मोगा के खिलाड़ी तथा प्रमुख वातावरण प्रेमी व गुरु नानक स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव डा. शमशेर सिंह जौहल के बेटे एकनूर जौहल ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए तथा कप्तानी में कप को अपने कब्जे मेंं किया और अब विदेशी धरती फिलीफाइन्स में अक्तूबर माह में इंडिया की तरफ से खेलेगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए डा. शमशेर सिंह मट्टा जौहल ने बताया कि पहले पी.ए.यू. लुधियाना में 50 के करीब टीमों मे ंहिस्सा लिया और टाप-4 टीम ने चंडीगढ़ के लिए चयन हुआ। इस जीत से गुरु नानक स्पोर्ट्स क्लब मोगा और शहर निवासियों में खुशी की लहर दिखाई दी। फाइनल में एकनूर जौहल ने बढ़िया प्रदर्शन और कप्तानी में कप को अपने कब्जे में किया और अब विदेशाी धरती फिलीफाइन्स में अपनी जीत के परचम लहराएगा। इस मौके पर आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग व मास्टर ओम प्रकाश ने बताया कि खिलाड़ी एकनूर जौहल ने एक बार फिर से मोगा के नाम को गौरवान्वित किया है और विदेशाी धरती पर अपनी खेलों के जौहर पेश करेगा। उन्होंने एकनूर जौहल को उसकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

