ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा दी गई हड़ताल की कॉल के समर्थन में मोगा जिला केमिस्ट एसोसिएशन और जिले भर की सभी केमिस्ट एसोसिएशनों ने बुधवार को मेडिकल स्टोर बंद रखे। इस दौरान दवा कारोबारियों ने ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के खिलाफ रोष जताया और सरकार से इस पर सख्त कदम उठाने की मांग की।एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजीव गर्ग ने कहा कि लोगों में ऑनलाइन दवाइयां खरीदने का रुझान लगातार बढ़ रहा है, जिससे छोटे मेडिकल दुकानदारों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई लोग ऑनलाइन ठगी का भी शिकार हो रहे हैं, जबकि कुछ प्लेटफॉर्म्स के जरिए ऐसी दवाइयां भी लोगों तक पहुंच रही हैं, जिन पर सरकार पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में मेडिकल स्टोर संचालकों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है और हालात ऐसे बन गए हैं कि दुकानदारों के लिए कर्मचारियों की तनख्वाह देना भी मुश्किल हो रहा
है।

