मोगा के धर्मकोट में आज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय जत्थेदार तोता सिंह की चौथी बरसी पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जत्थेदार तोता सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें याद किया। सभा को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि स्वर्गीय जत्थेदार तोता सिंह हमेशा अपने सिद्धांतों पर कायम रहे और उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ समाज और पार्टी की सेवा की।।

