द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल में स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता ने नन्हे-मुन्नों को किया उत्साहित

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल मोगा में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल के एल.के.जी और यू.केजी. के विद्यार्थियों के लिए एक शानदार स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास, भाव-भंगिमाओं और उत्साह के साथ कहानियाँ प्रस्तुत कीं। इस मौके पर एलकेजी के विद्यार्थियों ने “द एलिफेंट एंड द रैबिट” कहानी प्रस्तुत की, जिसमें दया, मित्रता और दूसरों की सहायता करने का संदेश दिया गया। बच्चों की प्यारी अदाओं और स्पष्ट प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान यूकेजी के विद्यार्थियों ने “नेवर टेक एनीथिंग फ्रॉम ए स्ट्रेंजर” कहानी सुनाई। इस कहानी के माध्यम से बच्चों ने सुरक्षा और अजनबियों से सावधान रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और मंच प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों के बोलने के कौशल, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को आनंददायक और यादगार बना दिया। इस मौके पर विद्यालय की सम्मानित प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस मौके पर प्रिंसिपल नीतू डांडीi ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके आत्मविश्वास और मंच प्रस्तुति की प्रशंसा की। इस मौके पर डीन अकादमिक रविंदर कौर ने नन्हे विद्यार्थियों की रचनात्मकता और भावपूर्ण प्रस्तुति की सराहना की। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और बच्चों के लिए ऐसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *