मोगा में नगर निगम चुनाव से पहले रेलवे फ्लाईओवर के पास खाली प्लॉट से बीजेपी समर्थक की मिली लाश 

voice punjabtime
2 Min Read

 

मोगा के कोटकपूरा रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के नज़दीक एक खाली प्लॉट से एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के लिए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है वही मृतक युवक की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमना (35) मोगा के रूप में हुई है

 

परिवारिक सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि अमनदीप सिंह अपने दोस्त कृष्ण सैनी, जो कि काउंसलर का चुनाव लड़ रहे हैं, के चुनाव प्रचार के लिए मोगा आया हुआ था। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वह रात करीब 7:30 बजे अपने गांव के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी और पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी वही आज परिवार को सूचना मिली कि एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो शव की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमना के रूप में हुई। यह दृश्य देखकर परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया

 

परिवारिक सदस्यों ने बताया कि मृतक दो बेटियों का पिता था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

 

 

उधर डीएसपी जतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि परिवार की तरफ से पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी और पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। अब युवक का शव खाली प्लॉट से बरामद हुआ है, जिसके बाद गुमशुदगी के मामले में धारा 302 जोड़ दी गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साथ ही फोरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *