आई.एस.एफ. कालेज आफ फार्मेसी में श्री हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ. कालेज आॅफ फार्मेसी के प्रांगण स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार की सांय श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सर्वप्रथम पंडित रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा. मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा. जी.डी. गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के. नारंग एवं समस्त फैकल्टी स्टाफ ने बाला जी महाराज व मां दुर्गा के दरबार में पूजा-अर्चना की रस्म अदा की। इस दौरान श्री हनुमान चालीसा के पाठ का उच्चारण, बजरंग बाण, श्री राम स्तुति की गई। डा. जी.डी.गुप्ता, डा. आर. के. नारंग, डा. जी.एस. शर्मा, डा. शम्मी जिंदल, डा. संत कुमार वर्मा, डा. शम्मी जिंदल, डा. विवेक कुमार ने बाला जी महाराज के भजनों का उच्चारण किया। इस उपरांत सरबत के भले की कामना करते हुए आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *