मोगा शहर के शहीदी पार्क में जय श्री श्याम सेवा परिवार की ओर से द्वादशी पर 28 मई को श्याम बाबा का संकीर्तन का आयोजन सांय सात बजे से किया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए जय श्री श्याम सेवा परिवार के भजन गायक धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि संकीर्तन में श्याम बाबा का गुणगान अनमोल जागरण एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा। इस दौरान लंगर का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

