टी.एल.एफ. स्कूल में “आधुनिक कक्षाओं के लिए प्रभावी शिक्षण उपकरण” विषय पर क्षमता निर्माण एवं व्यावसायिक विकास संबंधी शिक्षक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन 

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.,एल.एफ) की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल में “आधुनिक कक्षाओं के लिए प्रभावी शिक्षण उपकरण” विषय पर क्षमता निर्माण एवं व्यावसायिक विकास संबंधी शिक्षक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण पद्धतियों को और अधिक प्रभावशाली बनाना तथा शिक्षकों को नवीन एवं आधुनिक कक्षा रणनीतियों से सुसज्जित करना था। इस सत्र का संचालन रिसोर्स पर्सन अदिति अहलूवालिया ने किया। उन्होंने शिक्षकों के साथ व्यावहारिक शिक्षण तकनीकों, आधुनिक शैक्षणिक उपकरणों तथा इंटरैक्टिव टीचिंग मेथड्स को साझा किया, जिससे विद्यार्थियों की सहभागिता और सीखने के परिणामों को बेहतर बनाया जा सके। इस कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग एवं डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं प्रिंसिपल नीतू डांडी ने रिसोर्स पर्सन एवं सभी प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस कार्यक्रम के अंत में डीन एकेडमिक्स श्रीमती रविंदर कौर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस पहल की सराहना की और कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश में शिक्षकों का निरंतर व्यावसायिक विकास अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य के लिए तैयार कक्षाओं का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस सत्र का मुख्य उद्देश्य निरंतर शिक्षक विकास के माध्यम से भविष्य उन्मुख कक्षाओं का निर्माण करना है तथा ऐसे सत्र स्कूल द्वारा निरंतर जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *